जाम का जंजाल टूटा, कानून का राज चला,
मंडुआडीह की सड़क से अतिक्रमण का बोझ हटा।
वर्दी की हुंकार से जब नियम ने ली अंगड़ाई,
ठेले-वाहन हटे तो जनता ने राहत पाई।
वाराणसी, 05 अप्रैल, 2026:
वाराणसी के मंडुआडीह क्षेत्र में सोमवार को थाना प्रभारी अजय राज वर्मा और कस्बा चौकी इंचार्ज राहुल सिंह के नेतृत्व में सघन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस अभियान में महिला पुलिसकर्मी भी साथ रहीं।
पुलिस टीम ने मंडुआडीह चौराहा, स्टेशन रोड और कस्बा बाजार क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। इसके बाद सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े दोपहिया और चारपहिया वाहनों का चालान काटा गया। अभियान के दौरान कई वाहनों पर कार्रवाई की गई। महिला पुलिस बल ने ठेला-पटरी दुकानदारों को समझाकर हटवाया।
थाना प्रभारी अजय राज वर्मा ने चेतावनी दी, “भविष्य में अतिक्रमण करने पर सीधे मुकदमा दर्ज होगा।” चौकी इंचार्ज राहुल सिंह ने बताया कि जाम के कारण एंबुलेंस और स्कूली बच्चों को परेशानी होती थी।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला









Users Today : 1
Users This Year : 15568
Total Users : 28161
Views Today : 1
Total views : 55909