चुनार(मीरजापुर)।
स्थानीय पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ की बिक्री की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए अभियान में बुधवार को उपनिरीक्षक सरोज कुमार चौबे ने मय पुलिस के साथ 500 ग्राम अवैध गांजा सहित अभियुक्ता प्रमिला सिंह (50) पत्नी स्वर्गीय विजय कुमार सिंह निवासिनी ग्राम पचराव, थाना चुनार को ग्राम पंचराव से गिरफ्तार किया।
स्थानीय थाना पर अपराध पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई। कोतवाल विजय शंकर सिंह ने बताया कि अवैध गांजा के साथ एक महिला को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कार्यवाही किया गया है।










Users Today : 7
Users This Year : 23798
Total Users : 36391
Views Today : 7
Total views : 71504