जौनपुर।
जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने बुधवार (06 मई 2026) को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों और पटलों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव, कार्यप्रणाली, लंबित प्रकरणों और जनहित से जुड़े मामलों की विस्तार से समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने नजारत कक्ष पहुंचकर संबंधित एआरके बाबू से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाया भुगतान की स्थिति की जानकारी ली और समय से भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही एलआरसी से वेतन भुगतान की समयबद्धता की समीक्षा करते हुए स्पष्ट कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
जिलाधिकारी ने आईजीआरएस कक्ष, अभिलेखागार (रिकॉर्ड रूम), न्यायालय अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), भूमि राजस्व अनुभाग, उप जिलाधिकारी न्यायालय सदर, नगर मजिस्ट्रेट न्यायालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लीगल एड क्लिनिक, तहसील विधिक सेवा समिति, रजिस्ट्रार कानूनगो, भूलेख अनुभाग, आपदा प्रबंधन कार्यालय, अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, नायब तहसीलदार न्यायालय, उप जिलाधिकारी सदर कार्यालय और जनगणना कार्यालय का भी निरीक्षण किया।
डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आईजीआरएस शिकायतों का तय समय सीमा में निस्तारण किया जाए और शिकायतकर्ताओं से अनिवार्य रूप से फीडबैक लिया जाए। इसके अलावा कलेक्ट्रेट परिसर की पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित और सुचारू बनाए जाने के भी निर्देश दिए। डीएम के औचक निरीक्षण से कलेक्ट्रेट परिसर में पूरे दिन अधिकारियों और कर्मचारियों में हलचल बनी रही।










Users Today : 7
Users This Year : 23798
Total Users : 36391
Views Today : 7
Total views : 71504