मिर्जापुर में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। विद्युत वितरण खंड-2 में लंबे समय से तैनात जेई राम सिंह कुशवाहा को भ्रष्टाचार की शिकायतों के चलते पूर्व मुख्य अभियंता द्वारा भदोही स्थानांतरित कर दिया गया था।
लेकिन हैरानी की बात यह है कि मात्र 4 महीने के भीतर ही नए मुख्य अभियंता ने उन्हें फिर से उसी खंड और उसी पावर हाउस पर तैनात कर दिया।
इस पूरे मामले को लेकर जनप्रतिनिधियों की पैरवी और विभागीय नियमों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नियम-कानून केवल आम कर्मचारियों के लिए हैं, जबकि प्रभावशाली लोग मनमानी कर रहे हैं।
भाजपा के पूर्व जिला कार्य समिति सदस्य अरुण मालवीय ने इस मामले की शिकायत मुख्य अभियंता वितरण मिर्जापुर से की है और निष्पक्ष जांच की मांग की है।










Users Today : 10
Users This Year : 23801
Total Users : 36394
Views Today : 11
Total views : 71508