पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा कानून एवं शान्ति व्यवस्था की स्थिति का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों एवं तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए ।
पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा थाना फूलपुर क्षेत्र में नियुक्त रिक्रूट आरक्षियों को लॉ एंड ऑर्डर ड्यूटी के संबंध में विस्तृत ब्रीफिंग दी गई तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये ।
पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा सभी रिक्रूट आरक्षियों को को हेलमेट, डण्डा, बॉडी प्रोटेक्टर एवं असलहों के साथ पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया।
समस्त थाना प्रभारियों एवं राजपत्रित अधिकारियों को हेलमेट, डण्डा, बॉडी प्रोटेक्टर एवं असलहा, दंगा नियंत्रण उपकरण, टियर गैस, पिस्टल गन एवं एंटी राइट गन उपलब्ध रखने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे कानून व्यवस्था की स्थिति में प्रभावी नियंत्रण एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित ।
एक विशेष संगठन द्वारा बिना अनुमति प्रस्तावित धरना प्रदर्शन के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त महोदय स्वयं जनपद के विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर पहुंचे तथा मौके पर तैनात पुलिस बल को ब्रीफ कर सतर्क रहकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए ।
आवश्यकता अनुसार बैरिकेडिंग, रस्से व अन्य सुरक्षा व्यवस्थाएँ सुव्यवस्थित रूप से सुनिश्चित किए जाने हेतु निर्देश दिए गए ।
पुलिस आयुक्त महोदय ने निर्देशित किया कि भीड़ में शामिल अराजकतत्वों की तुरंत पहचान कर गिरफ्तार किया जाए एवं ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाए ।
पुलिस आयुक्त महोदय ने उपस्थित उच्चाधिकारियों को क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहने, विभिन्न प्वाइंट्स पर तैनात पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने एवं आवश्यक निर्देश देते रहने को कहा, ताकि पुलिस बल को स्पष्ट रूप से ज्ञात रहे कि उन्हें क्या करना है एवं क्या नहीं।
पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था को भंग करने वाले किसी भी प्रकार के जुलूस, रैली या प्रदर्शन पूर्णतया प्रतिबंधित हैं और इसका उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।
थाना फूलपुर क्षेत्रान्तर्गत घमहापुर में हुई हत्या एवं उसके उपरांत उत्पन्न तनावपूर्ण स्थिति के दृष्टिगत दिनांक 06.05.2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा स्वयं मौके पर पहुंचकर क्षेत्र का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया तथा कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया गया।

इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं तैनात पुलिस बल को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। थाना फूलपुर क्षेत्र में नियुक्त रिक्रूट आरक्षियों को लॉ एंड ऑर्डर ड्यूटी के संबंध में विस्तृत ब्रीफिंग दी गई तथा उन्हें हेलमेट, डंडा, बॉडी प्रोटेक्टर एवं असलहों के साथ पूरी तैयारी एवं अनुशासन के साथ ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया।
समस्त थाना प्रभारियों एवं राजपत्रित अधिकारियों को दंगा नियंत्रण उपकरण, टियर गैस, पिस्टल गन एवं एंटी राइट गन सहित आवश्यक संसाधन उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए, जिससे किसी भी स्थिति में प्रभावी नियंत्रण एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
बिना अनुमति प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त महोदय ने जनपद के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर पुलिस बल को सतर्क रहकर ड्यूटी करने, बैरिकेडिंग एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा भीड़ में शामिल अराजकतत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून एवं शांति व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी जुलूस, रैली अथवा प्रदर्शन को किसी भी स्थिति में अनुमति नहीं दी जाएगी। इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल, पुलिस उपायुक्त वरूणा जोन प्रमोद कुमार, पुलिस उपायुक्त गोमती जोन नीतू सहित समस्त राजपत्रित अधिकारी व अन्य पुलिस बल उपस्थित रहे।









Users Today : 1
Users This Year : 15568
Total Users : 28161
Views Today : 1
Total views : 55909