चन्दौली कमालपुर
विधायक सुशील सिंह के पहल पर बीते दिनों इनायतपुर गांव में आंधी पानी में घर के समीप पेड़ गिरने से मृत लालू राम के पत्नी मुन्नी देवी को विधायक प्रतिनिधि अन्नू सिंह ने तहसील प्रशासन से चार लाख का चेक उपलब्ध कराया। इससे गरीब परिवार को गृहस्थी चलाने में काफी सहूलियत मिल जाएगी।मृतक युवक अपने परिवार का इकलौता कमाऊ था।उसके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया था।
बीते 29 अप्रैल की शाम अचानक मौसम में परिवर्तन होने से तेज आंधी के साथ बारिश होने लगी थी।इनायतपुर गांव 45 वर्षीय लालू राम तेज आंधी बारिश में घर के बाहर चारपाई को लेने गया।जबकि उसी समय नीम के पेड़ की डाली उसके ऊपर गिर गई।
जिससे उसकी मौत हो गई।मृतक को चार पुत्री व एक पुत्र है।गरीब परिवार के ऊपर कमाऊ सदस्य के निधन से दुखो का पहाड़ टूट गया।सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने पहल करते हुए सकलडीहा एसडीएम से वार्ता कर गरीब परिवार को दैवीय आपदा दिलवाने का निर्देश दिया था।
इसको देखते हुए मंगलवार को विधायक प्रतिनिधि अन्नू सिंह ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दिया।वही दैवीय आपदा कोष का चार लाख का चेक मृतक के पत्नी मुन्नी देवी को सौंपा।इससे गरीब परिवार को काफी सहूलियत मिल जाएगी।
इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि अन्नू सिंह, बीडीसी राहुल राजभर, अंशु सिंह, अनंत कुमार, गोपाल बिंद, रमेष्ट सिंह आदि रहे।










Users Today : 12
Users This Year : 17796
Total Users : 30389
Views Today : 16
Total views : 60271