हरियाणा के नूंह जिले से गुजर रहे कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

हरियाणा के नूंह जिले से गुजर रहे कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इसमें यूपी के जालौन जनपद में तैनात पांच पुलिसकर्मियों की मौके पर मौत हो गई। हादसा धुलावर टोल प्लाजा के पास करीब सुबह 10:30 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो कार पलवल की ओर जा रही थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक ने ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान वाहन असंतुलित हो गया और सामने चल रही गाड़ी से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंचे। वाहन में फंसे शवों को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

रिपोर्ट – विजयलक्ष्मी तिवारी 

 

Leave a Comment