वाराणसी
दिनांक 05.05.2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा Reducing Traffic Congestion (RTC) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से शहर के प्रमुख मार्गों का पैदल भ्रमण कर निरीक्षण किया गया,
जिसमें अंधरापुल से से लहरतारा होते हुए मण्डुआडीह चौराहा तक लगभग 07 किमी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का आकलन किया गया।
निरीक्षण के दौरान निर्देश दिया गया कि प्रमुख चौराहों पर जिग-जैग बैरिकेडिंग लगाकर प्रभावी चेकिंग की जाए। शहर में संचालित ऑटो व टोटो चालकों को बारकोड प्रणाली का अनिवार्य रूप से पालन कराने के निर्देश दिए गए ।

चिन्हित 10 प्रमुख मार्गों पर यातायात सुचारू रखने हेतु निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को रूट मार्शल नियुक्त किया गया है, इनका दायित्व संबंधित थाना व चौकी प्रभारियों के साथ समन्वय कर निर्बाध यातायात सुनिश्चित करना है ।
निरीक्षण के दौरान अतिक्रमण हटाने, बिना नंबर प्लेट, रांग साइड व तीन सवारी जैसे नियम उल्लंघनों पर सख्त अभियान चलाने, तथा मुख्य मार्गों पर किसी भी प्रकार के अवरोध के लिए संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए गए।
साथ ही ठेला-खुमचा द्वारा सड़क अवरुद्ध करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई, अवैध ऑटो-रिक्शा स्टैंड हटाने एवं व्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित कर यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने पर विशेष बल दिया गया।
इस दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल पुलिस उपायुक्त वरूणा जोन प्रमोद कुमार, पुलिस उपायुक्त यातायात अनिल कुमार यादव, अपर पुलिस उपायुक्त बैभव बांगर, अपर पुलिस उपायुक्त लिपि नागयाच, अपर पुलिस उपायुक्त अंशुमान मिश्र सहित संबंधित सहायक पुलिस आयुक्त, थाना प्रभारी, यातायात निरीक्षक व अन्य पुलिस बल उपस्थित रहे ।
रिपोर्ट – रिम्मी कौर










Users Today : 6
Users This Year : 23797
Total Users : 36390
Views Today : 6
Total views : 71503