वाराणसी
वाराणसी काशी जोन एसीपी विजय प्रताप सिंह के कुशल निर्देशन में कोतवाली थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता प्राप्त की। पुलिस टीम ने धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त आफताब अंसारी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है।
यह गिरफ्तारी सोमवार रात रिंग रोड अंडरपास के पास से सुनिश्चित की गई।
एसीपी विजय प्रताप सिंह ने इस पूरे ऑपरेशन की कमान संभालते हुए सर्विलांस और साइबर सेल को सक्रिय किया था। उनके दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह की टीम ने सटीक सूचना के आधार पर अभियुक्त को दबोचा।
गौरतलब है कि अप्रैल 2024 में एक महिला द्वारा धर्म परिवर्तन और शोषण के आरोप लगाने के बाद से ही आफताब फरार था। जबकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसके माता-पिता को पहले ही जेल भेज दिया था।
एसीपी विजय प्रताप सिंह के अनुसार, पकड़े गए अभियुक्त का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और उसके विरुद्ध शिवपुर व बड़ागांव थानों में भी गंभीर मामले दर्ज हैं।
इस सफल ऑपरेशन में साइबर सेल के विराट सिंह और सर्विलांस सेल के अश्वनी सिंह की तकनीकी दक्षता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एसीपी के नेतृत्व में हुई इस गिरफ्तारी को वाराणसी पुलिस की अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
रिपोर्ट – विजयलक्ष्मी तिवारी










Users Today : 1
Users This Year : 23792
Total Users : 36385
Views Today : 1
Total views : 71498