दिनांक 04.05.2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा मुख्यमंत्री उ0प्र0 के आगमन/भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत कैम्प कार्यालय पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों के साथ ब्रीफिंग की गई ।
पुलिस आयुक्त ने निर्देश दिया कि वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान पूर्व निर्धारित रूट डायवर्जन योजना प्रभावी रूप से लागू रखी जाए तथा कार्यक्रम के पश्चात यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने हेतु सतत निगरानी की जाए।
कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश केवल सघन चेकिंग एवं फ्रिस्किंग के उपरांत ही सुनिश्चित किया जाए और वीवीआईपी मार्ग पर प्रत्येक गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाए।
सभी ड्यूटी कर्मियों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति पूर्व से स्पष्ट रूप से अवगत कराते हुए अस्थाई पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा मार्ग पर किसी भी प्रकार के अवरोध को रोकने के निर्देश दिए गए।
सुरक्षा के प्रत्येक पहलू पर गंभीरता से विचार करते हुए संभावित जोखिमों का आकलन कर उच्च सतर्कता बनाए रखने, भीड़ नियंत्रण में “नो टच पॉलिसी” का पालन करने, महिला संबंधित व्यवस्था महिला पुलिस द्वारा ही संपादित कराने तथा लाउड हेलर, पीए सिस्टम, रस्सों आदि का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने को कहा गया।
साथ ही नो फ्लाई जोन का कड़ाई से अनुपालन, सीसीटीवी एवं रूफटॉप निगरानी, समय से ड्यूटी पर उपस्थिति तथा आमजन के प्रति विनम्र व्यवहार बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।
इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा सहित, एडीएम सिटी आलोक कुमार वर्मा सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे, साथ ही गूगल मीट के माध्यम से सभी थाना प्रभारी द्वारा ऑनलाइन प्रतिभाग किया गया ।
रिपोर्ट – विजयलक्ष्मी तिवारी










Users Today : 13
Users This Year : 17797
Total Users : 30390
Views Today : 17
Total views : 60272