पड़री (मिर्जापुर)।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सफलता के बाद पहाड़ी मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार शाम जोरदार विजय जुलूस निकाला।
महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष सोनी सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की,ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर खुशी मनाई और एक-दूसरे को मिठाईया खिलाकर बधाई दी। पूरे क्षेत्र में ‘जय श्री राम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से माहौल गूंज उठा। कार्यक्रम के समापन पर पदाधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं के बीच मिठाई वितरित की।
विजय उत्सव को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनी सिंह ने कहा कि यह जीत बंगाल की जनता की जीत है, जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास नीतियों पर भरोसा जताया है। उन्होंने इसे प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिए गर्व का विषय बताया।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रहरि ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी कार्यकर्ताओं ने मेहनत और समर्पण से यह सफलता हासिल की है, जो भविष्य में पार्टी को और मजबूत करेगी।
कार्यक्रम में मंडल के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें कृष्ण कुमार अग्रहरि (पूर्व मंडल अध्यक्ष), राजेश सोनकर (पूर्व मंडल अध्यक्ष), आशीष दुबे (महामंत्री), संजय मौर्य, राकेश दुबे, प्रिंस, दिनेश सिंह, वरुण सोनकर और सिद्धार्थ सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे।









Users Today : 43
Users This Year : 13255
Total Users : 25848
Views Today : 115
Total views : 51333