मिर्ज़ापुर
सेंट जेवियर स्कूल में मेलोडी मानिया नाम से इंटर स्कूल सिंगिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल, जयपुरिया स्कूल, सेंट मैरी स्कूल, सेठ द्वारका प्रसाद बजाज स्कूल, लायंस स्कूल, बी के एस स्कूल तथा एस एन पब्लिक स्कूल के प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
प्रतियोगिता के परिणाम स्वरुप रविवार, 3 मई को हुए फाईनल मे प्रथम स्थान डैफोडिल पब्लिक स्कूल ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान सेंट मैरी स्कूल को मिला। जबकि तृतीय स्थान सेठ द्वारका प्रसाद बजाज स्कूल ने हासिल किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपनिदेशक प्रशांत जायसवाल रहे। निर्णायक मंडल में प्रवीण, प्रदीप, आबिद व अंकित शामिल रहे। जिन्होंने प्रतियोगिता का निष्पक्ष मूल्यांकन किया। डैफोडिल्स के ही छात्र रुद्रांश यादव ने भी सांत्वना पुरस्कार अपने नाम किया।
विद्यालय के निर्देशिका अपराजिता सिंह ने ख्याति खरे और रुद्रांश यादव की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहाकि बच्चे शिक्षा के साथ-साथ हर एक क्षेत्र में अपना स्थान बना रहे हैं जो कि उनके सुनहरे भविष्य को दर्शाता है।










Users Today : 89
Users This Year : 23785
Total Users : 36378
Views Today : 225
Total views : 71491