कमाण्डो प्रशिक्षण और एटीएस के ऑपरेशंस के लिए दिये महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
दिनाँक 03 मई, 2026 पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण ने दिनांक 03 मई, 2026 को एटीएस उत्तर प्रदेश के मुख्यालय का भ्रमण किया। पुलिस महानिदेशक महोदय ने एटीएस की परिचालन तैयारियों, आधारभूत संरचना और आतंकवादरोधी प्रयासों को सुदृढ़ करने हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।
माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में बदलते सुरक्षा परिदृश्य के दृष्टिगत एटीएस की कार्यक्षमता को और अधिक बेहतर बनाने तथा इसकी तकनीकी क्षमताओं को अद्यावधिक रखने हेतु एटीएस को आधुनिकतम तकनीकी उपकरण उपलब्ध कराये गये हैं। भौगोलिक रूप से एटीएस की पहुँच प्रदेश के प्रत्येक संवेदनशील स्थल तक सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नवीन फील्ड यूनिट्स की स्थापना भी की गयी है।
पुलिस महानिदेशक महोदय ने आतंकवाद से जुड़े मामलों की निगरानी, तथा विभिन्न एजेंसियों से समन्वय के बारे में जानकारी प्राप्त कर महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये। पुलिस महानिदेशक महोदय ने विशेष रूप से आधुनिक तकनीक के उपयोग, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग एवं डेटा विश्लेषण क्षमताओं की समीक्षा की तथा व्यावसायिक कौशल को और अधिक पारंगत करने हेतु नियमित रूप से मॉक टेस्ट व आतंकवाद-रोधी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिये।
पुलिस महानिदेशक महोदय ने एटीएस मुख्यालय पर कमाण्डोज़ के प्रशिक्षण हेतु उपलब्ध संसाधनों का भ्रमण एवं निरीक्षण किया। एटीएस कमाण्डोज़ के प्रशिक्षण के सन्दर्भ में एनएसजी एवं अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों से समन्वय कर उच्च स्तरीय प्रशिक्षण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
डीजीपी महोदय द्वारा उत्कृष्ट व्यावसायिक दक्षता हेतु श्रेष्ठ प्रशिक्षण प्राप्त कर कार्यप्रणाली एवं कार्यदक्षता को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक प्रेम गौतम के साथ-साथ एटीएस के समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।











Users Today : 95
Users This Year : 17408
Total Users : 30001
Views Today : 199
Total views : 59479