आगरा।
पुलिस अधीक्षक रेलवे आगरा के कुशल निर्देशन में एवं पुलिस उपाधीक्षक रेलवे आगरा के निकट पर्यवेक्षण में रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाये गये विशेष सघन चैकिंग अभियान के अन्तर्गत दिनांक 02 मई 2026 प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी आगरा फोर्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग की जा रही थी। इस दौरान ट्रेन में यात्रा कर रहे एक यात्री का मोबाइल एक चोर छीनकर भाग रहा था।
मोबाइल मालिक के शोर मचाने पर चैकिंग कर रही पुलिस टीम द्वारा चारों ओर से घेरकर शातिर चोर सोहेल पुत्र निसार खान निवासी कमाल खां बिलाल मस्जिद के पास थाना शाहगंज आगरा उम्र करीब 21 वर्ष को चोरी किए हुए एक मोबाइल फोन को जप्त कर अपराध संख्या 10/2026 धारा 304(2)/317(2) बीएनएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया।
इस कार्यवाही में उप निरिक्षक अनुज कुमार थाना जीआरपी आगरा फोर्ट, कांस्टेबल आवेश पाल थाना जीआरपी आगरा फोर्ट, कांस्टेबल शेर सिंह पोस्ट आरपीएफ आगरा फोर्ट की विशेष भूमिका रही।










Users Today : 70
Users This Year : 23681
Total Users : 36274
Views Today : 145
Total views : 71248