तपस्थली सैनिक स्कूल में विश्व पर्यावरणीय स्वास्थ्य दिवस पर गोष्ठी आयोजित कर किया गया जागरूक

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

तपस्थली सैनिक स्कूल टेढुआ, नरायनपुर में विश्व पर्यावरणीय स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अनुनय तिवारी द्वारा एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में विद्यालय के विद्यार्थी एवं स्टाफ ने भाग लिया। गोष्ठी में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रिंसिपल शालिनी सिंह ने बताया कि आज के आधुनिक युग में तरह – तरह के संसाधनों का हम उपयोग करते हैं, कल कारखाना चल रहे हैं, जिनसे निकलने वाले धुआं और अपशिष्ट पदार्थ हमारे पर्यावरण को दूषित करते जा रहे हैं,

जिनसे हम सबका जीना दुसूआर होता जा रहा है। दिन पर दिन हमारा स्वस्थ खराब होता जा रहा है। हमारी नई पीढ़ियां गंभीर बीमारियों से ग्रसित होती जा रहीं हैं। अब तो अच्छे स्वास्थ्य की कमाना करना भी बेइमानी सा लगता है। प्रत्येक व्यक्ति को अच्छा स्वास्थ्य चाहिए और अच्छा स्वस्थ पाने के लिए हमारे आसपास के वातावरण और पर्यावरण को साफ – सुथरा और शुद्ध होना चाहिए। अच्छा वातावरण और शुद्ध पर्यावरण के बिना हम अच्छे स्वस्थ की कल्पना नहीं कर सकते।

 

ऐसी ही बढ़ती समस्याओं को देखते हुए अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरणीय स्वास्थ्य महासंघ द्वारा 26 सितंबर को विश्व पर्यावरणीय दिवस घोषित किया गया। जिसकी शुरुआत 2011 में पहलीबर इंडोनेशिया में हुई एक परिषद के बैठक में की गई थी। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ पर्यावरण बनाए रखने के महत्व को समझना है। जिससे समुदाय और दुनिया में बेहतर स्थान बन सके। हमें भी चाहिए कि पर्यावरणीय स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के बीच के संबंधों पर जोर देकर लोगों को जागरूक करें और समुदायों को स्वच्छ, सुरक्षित वातावरण के लिए प्रेरित किया जाय।

इस दिन पर्यावरण के विभिन्न पहलुओं और उनके मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में जागरूक करने का प्रयास किया जाय। लोगों को यह समझने में मदद करें कि वायु और जल की गुणवत्ता ठोस अपशिष्ट निपटान, खतरनाक पदार्थ जैसे आदि पर्यावरणीय कारक मानव को किस तरह से प्रभावित कर रहे हैं। यदि हम सब ऐसे कर पाएं तो निश्चित रूप से स्वस्थ, सुरक्षित और बीमारी रहित जीवन जी सकते हैं। मुझे उम्मीद है कि आप लोग ऐसा करने में अपना योगदान अवश्य देंगे। इस अवसर पर रमेश यादव, सरिता यादव, दया ओझा, विद्या भारती, सीमा विश्वकर्मा, रूबी चौरसिया आदि लोग उपस्थित रहे।

 

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

जहांगीरगंज में संतोष पांडेय पर संरक्षण का आरोप, प्रशासनिक उदासीनता से जूझ रहे ग्रामीण शिकायतकर्ताओं से दुर्व्यवहार और जांच में लीपापोती खंड शिक्षा अधिकारी संतोष पांडेय के खिलाफ बढ़ा आक्रोश।