आश्वासन के बाद भी आम्बेडकर प्रतिमा पर नही लगी छतरी

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सकलडीहा,

सकलडीहा कस्बा में हाइवे सड़क निर्माण के दौरान डा.आम्बेडर की प्रतिमा स्थल चयन को लेकर बीते दिनों जमकर हो हंगामा के बाद प्रतिमा स्थापित हुआ। अधिकारियों की आश्वासन के बाद भी सात माह बाद भी प्रतिमा की छतरी और वाचनालय का निर्माण नहीं हो पाया। जबकि इसके लिये लिखित रूप से मांग किया गया था। वाचनालय और प्रतिमा का छतरी नही लगाये जाने पर आक्रोश है।

बीते सात माह पूर्व सकलडीहा हाइवे मुख्य मार्ग पर डा.आम्बेडकर की प्रतिमा स्थापना तहसील प्रशासन के लिये चुनौती बन गया था। एसडीएम के उग्र रूप में आने के बाद प्रतिमा स्थल का चयन हो पाया। काफी हो हल्ला के बाद प्रतिमा को स्थापित किया गया। उसी दौरान अधिकारियों की ओर से प्रतिमा की छतरी और वाचनालय बनाये जाने का आश्वासन दिया था।

सात माह से अधिक समय बीतेने के बाद भी डा.आम्बेडकर की प्रतिमा धूम में खड़ी धूल गरदा खा रही है। इसको लेकर कई बार स्थानीय लोगों की ओर से एसडीएम को लिखित रूप से शिकायत किया गया। बाबजूद कार्यदायी संस्था की ओर से छतरी तो दूर वाचनालय का निर्माण भी नहीं करा पायी। जिसे लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। जबकि शासन की ओर से आम्बेउकर स्थल का सुंदरीकरण कराये जाने का निर्देश है।

रामराज राजभर,सीताराम सक्सेना,उमाकांत,दुलारे लाल,केके सोनी, सोनू पटेल,रमेश राम,राजकुमार,टोनी चौधरी,सतीश चन्द्र,सुरेन्द्र यादव आदि ने जिला प्रशासन से छतरी लगाये जाने की मांग किया है। इस बाबत एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया गया है। जल्द ही छतरी का निर्माण कराया जायेगा।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई