जनपद में अपनी बात मनवाने के लिए इन दिनों टॉवर और पानी की टंकी पर चढ़ने का सिलसिला मानो खत्म नहीं हो पा रहा है। पिछले दिनों बिजली विभाग के निलंबित जेई शहर में मोबाइल टॉवर पर चढ़ गए थे। वहीं अब शनिवार को गंगापार के फाफामऊ इलाके में एक महिला ने पानी टंकी पर चढ़कर हाई प्रोफाइल ड्रामा किया।
फाफामऊ पुलिस महिला को समझाने बुझाने में जुटी रही
फाफामऊ के बसना नाला समीप बानी पानी टंकी पर शनिवार दोपहर करीब दो बजे पल्लवी सिंह नाम की महिला पानी चढ़ गई। चिल्लाते हुए वह जान देने की धमकी देने लगी। इस पर वहां लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची फाफामऊ पुलिस महिला को समझाने बुझाने में जुटी रही। हालांकि वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई। उसका कहना है कि जब तक उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे को समाप्त नहीं किया जाएगा, वह नीचे नहीं उतारेगी।
प्रेम विवाह किया था, पति ने केस दर्ज कराया
बताया जाता है कि फाफामऊ स्थित गंगा किनारे बसे मुहल्ले में पल्लवी सिंह रहती है। उसने मोहम्मद आलम से प्रेम विवाह किया था। पति मोहम्मद आलम ने उसके खिलाफ फाफामऊ थाने में जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया था। इसी को लेकर शनिवार दोपहर पल्लवी पानी की टंकी पर चढ़ गई।
थानाध्यक्ष ने कहा- महिला पर कई थानों में केस दर्ज
पल्लवी चिल्लाते हुए कहने लगी कि उसके खिलाफ लिखा गया मुकदमा गलत है, उसे वापस लिया जाए। तभी वह पानी टंकी से नीचे उतरेगी। फाफामऊ कार्यवाहक थानाध्यक्ष कंबोद सिंह का कहना है कि महिला के खिलाफ पहले भी कई मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज है। हालांकि उसे महिला सिपाही की मदद से पानी टंकी से उतारने का प्रयास किया जा रहा है।











Users Today : 122
Users This Year : 17435
Total Users : 30028
Views Today : 231
Total views : 59511