नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर छात्राओं को किया गया जागरूक

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मिर्जामुराद।

गौर गांव (मिर्जामुराद) स्थित स्व.वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में शनिवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर वाराणसी भाजपा महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष सविता सिंह द्वारा छात्राओं को जागरूक किया गया और उसके बारे में विस्तार से जानकारी देकर पोस्टर वितरण किया गया।सविता सिंह ने छात्राओं के साथ संवाद किया और उन्हें सशक्तिकरण के बारे में बताया और उन्होंने कहां सशक्त नारी के बिना समग्र विकास संभव नहीं,

ऐसे प्रयास सकारात्मक बदलाव लाते हैं।नारी सम्मान देश का अभिमान है व बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे संदेशों के जरिए सभी छात्राओं को प्रेरित किया।वही महाविद्यालय के प्रबंधक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम ने कहां की समाज में स्त्री-पुरुष परस्पर पूरक हैं, दोनों की सहभागिता संतुलित व प्रगतिशील व्यवस्था का आधार बनती है।

इस अवसर पर सभी छात्राओं ने नारी सम्मान बिल पास करने के लिए एकजुट होकर रहने का संकल्प लिया और नारी सम्मान को विकसित राष्ट्र की पहचान बताया।इस अवसर पर प्रचार्या डॉ. संगीता सिंह, सचिव योगेश सिंह, डॉ. आशुतोष उपाध्याय, प्रशासनिक अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, डॉ. अंजना सिंह, गौरव उपाध्याय, मुकेश यादव, डॉ. विजय सिंह, स्नेहा मिश्रा, श्वेता देवी, अमृता सिंह, वीरेंद्र विश्वकर्मा, रामजी यादव, राजेश सिंह समेत अन्य लोग रहे।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई