चन्दौली कमालपुर
अखिल भारतीय अनुसुचित जाति /जनजाति कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन (अबाजका)की ओर से बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर तम्बागढ़ में पिछले दिनों खेत में जलाई गई पराली की आग की चपेट में आने से तबाह हुए पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया।
इस आगजनी में दलित समाज के लगभग 20 परिवार प्रभावित हुए हैं जो बहुत ही गरीब एवं मजदूर हैं।मिट्टी व पुआल से बने झोपड़ीनुमा घर में सपरिवार रहते थे।लेकिन आग की एक चिंगारी ने उनकी पूरी गृहस्थी जला कर राख कर दिया।
कई साइकिलें, ट्राली, अनाज, बिस्तर, बर्तन, कपड़े, चारपाई आदि जलकर नष्ट हो गए। इस विपत्ति में अबाजका के अध्यक्ष महेंद्र कुमार के नेतृत्व में खाने – पीने की जरूरी चीज आटा, चावल, दाल, हल्दी, नमक, मसाला, गुड, तेल, आलू, प्याज, साबुन, चना, थाली, गिलास, चाकू, चटाई, साड़ी, लुंगी, गमछा एवं बच्चों के लिए कापी, कलम, पेंसिल, कटर, रबर आदि चीजें पीड़ित सभी बीस परिवारों में वितरीत किया गया।
राहत सामग्री वितरण के पूर्व तथागत बुद्ध की जयंती मनाई गई और वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये । वक्ताओं ने कहा कि मनुष्य को कष्ट में देखकर संवेदनशील होना मनुष्यता की निशानी है। यह कार्य इसी भाव का मूर्तरूप है। अबाजका समाज में सहयोग एवं वैचारिक परिवर्तन के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य होने के नाते यह हमारा नैतिक कर्तव्य है कि संकट के समय हम दूसरों का साथ दें।
इस मौके पर अध्यक्ष महेंद्र, डॉ रवि, जयप्रकाश, विजेंद्र भारती, विनोद, अशोक, सरोज, प्रभुनारायण, प्रमोद, कलाधर प्रसाद, संजीत भारती, शैलेन्द्र सिंपल, वीरेंद्र राम, प्रदीप, एडवोकेट रामकृत, किशोर, सुनील, शिवकुमार, डा चंद्रभानु, गुरुप्रसाद, शैलेश, आशिक, रविकांत, दरोगा, पप्पू राजा, विजय, रामअवतार, बाबूराम आदि रहे।










Users Today : 11
Users This Year : 23707
Total Users : 36300
Views Today : 14
Total views : 71280