जनपद के किसानों को मिलेंगी राहत्= मृत्यंजय महादेव

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सैयदराजा(चंदौली)

विकास खण्ड बरहनी के रेवसां गांव में शुक्रवार को सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम मंत्रालय से स्वीकृत पूर्वांचल एग्रो इंडस्ट्रीज चावल मिल क्लस्टर परियोजना का विधिवत भूमि-पूजन एवं शिलान्यास का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ एवं शिलान्यास परियोजना के निदेशक मृत्युंजय महादेव सिंह ने शिला पूजन करके किया।

उन्होने दावा किया कि परियोजना के चालू होने के बाद क्षेत्र के किसानों को काफी राहत मिलेगी। साथ ही कृषि के क्षेत्र में नई क्रांति भी देखने को मिलेगा। क्यों कि अभी तक किसान परंपरागत खेती करते थे, लेकिन अब लोगों को नई दिशा मिलने की संभावना प्रबल हो गई हैं।

आपको बता दें कि पूर्वांचल एग्रो इंडस्ट्रीज चावल मिल क्लस्टर परियोजना जनपद में पहला प्रोजेक्ट है। जिसमें कई प्रकार के मशीनें लगाई जाएगी जिससे चावल को एक्सपोर्ट किया जाएगा। शुक्रवार को विद्वान ब्राह्मणों के द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ शिलान्यास कराया गया।

इस दौरान जनपद में संचालित कई एफपीओं के सदस्य भी मौके पर पहुंचे और परियोजना की शुरूआत की जमकर सराहना किया। परियोजना के निदेशक मृत्युंजय महादेव सिंह ने बताया कि चंदौली एवं आसपास के क्षेत्रों के 40 हजार से अधिक कृषकों, उद्यमियों एवं श्रमिकों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।

यह परियोजना क्षेत्र की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं औ‌द्योगिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। परियोजना के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और आने वाले समय में जनपद के लोगों को कृषि से होने वाले लाभ से बड़े स्तर पर जोड़ा जा सकेगा। इसके अलावा प्रदेश में जनपद का नाम आगे बढ़ेगा।

इस दौरान वाराणसी के पूर्व मेयर कौशलेंद्र सिंह पटेल,उद्योग विभाग के गौरव मिश्रा, पमपम राय, पंकज सिंह, अजय सिंह इमिलिया, राजेश सिंह, संजय सिंह, शशि प्रताप राय, विद्याशंकर, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —