चंन्दौली बबुरी
पुलिस के साए में निकला मई दिवस का जुलूस गुलाब चन्द भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी उत्तर प्रदेश राज्य कमेटी सदस्य और चन्दौली जिला सचिव मण्डल सदस्य कॉमरेड गुलाब चन्द को पहली मई मजदूर दिवस को होने वाले मजदूर दिवस के कार्यक्रम में औद्योगिक क्षेत्र जीवनथपुर जाने के लिए अपने दर्जनों कामरेड साथियों के साथ तैयारी में थे कि बबुरी पुलिस घर पर ही पहुंच कर हाउस अरेस्ट कर लिया,और कार्यक्रम में जाने से रोकने लगी।
योगी आदित्यनाथ की पुलिस मई दिवस मनाने से रोकना चाहती है। पुलिस कह रही है ऊपर का आदेश है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लगातार संवैधानिक और लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमले और उसका हनन कर रही है।
हम सभी कामरेड साथियों ने बार बार हाउस अरेस्ट करने का जबरदस्त विरोध करते हुए पांडेयपुर बाजार में जुलूस निकाला गया, अंततः पुलिस ने गिरफ्तार कर हम सभी साथियों को बबुरी थाना ले गई।
जुलूस निकालने और गिरफ्तार होने वाले में प्रमुख रूप से जिला कमेटी सदस्य कामरेड सतीश चन्द, ,बिजयबहादुर मौर्य, गुड्डू रंगीला, नंदू, शकुंतला देवी, रामाश्रय बियार, सुनील कुमार, कवि कुमार,फूला देवी, मिठाईलाल, रामदुलार आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 11
Users This Year : 23707
Total Users : 36300
Views Today : 14
Total views : 71280