मीरजापुर 30 अप्रैल 2026-
जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देश के अनुपालन में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग एवं जिला स्तरीय व्यापार बंधु की बैठक आहूत की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि यदि उद्यमी अपनी समस्या से अवगत कराते है तो सम्बन्धित विभाग प्राथमिकता के आधार उनका ससमय निराकरण कराए, कतिपय उद्यमियो द्वारा बताया गया कि एटीएम मे कैश न होने के कारण काफी कठिनाई हो रही है
जिस मुख्य विकास अधिकारी ने प्रबंधक लीड बैंक को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी बैंक मैनेजरो से वार्ता कर समस्या का समाधा कराएं ताकि जन सामान्य व्यापारियो को किसी प्रकार परेशानी न होने पाए। भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय द्वारा विन्ध्याचल में निर्मित सीएफसी में तक पहुंच मार्ग पर चर्चा की गई, बताया गया कि सीएफसी तक पहुंचने के लिए लगभग 200 मीटर ज्ञानंदा ला कालेज से सीएफसी तक सड़क अत्यधिक जर्जर है।
अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत ने बताया कि सम्बन्धित सड़क को वित्तीय वर्ष 2026-27 के कार्य योजना में शामिल करते हुए स्वीकृत करा लिया गया है व बजट हेतु मांग पत्र प्रेषित किया गया है, मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि बजट प्राप्त होते ही कार्य प्रारम्भ करा दिया जाए। बैठक में सीएम युवा उद्यमी विकास योजना, निवेश मित्र एकल मेज व्यवस्था, ओ0डी0ओ0पी0 सीएफसी निर्माण की बिन्दुवार विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
स्तरीय व्यापार बंधु की बैठक कर बिन्दुवार विस्तृत समीक्षा कर सम्बन्धित अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बैठक में दुर्गेश यादव उपायुक्त राज्य कर, उद्यमी आशीष बुधिया, मनोज खण्डेलवाल मण्डल सचिव इण्डिन इंडस्ट्रीज एसोशिएशन, अमित श्रीनेत्र सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी व उद्यमी उपस्थित रहें।










Users Today : 42
Users This Year : 12949
Total Users : 25542
Views Today : 139
Total views : 50605