समस्त थानें की एंटीरोमियों टीम द्वारा बाजारों/कस्बों/अत्याधिक भीड-भाड वाले स्थान पर महिलाओं/बालिकाओं को किया जा रहा है जागरूक

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली

उ०प्र० शासन की मंशा के अनुरुप “मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण)” के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आकाश पटेल के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों द्वारा बाजारों, ग्रामीण क्षेत्रों व अन्य स्थानों पर महिलाओ/बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में जागरुक किया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ जुड़ कर उन्हें सशक्त एवं सुरक्षित वातावरण देने का निरन्तर प्रयास किया जा रहा है।

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के संबंध में संचालित योजनाओं यथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेन्टर, 181 महिला हेल्पलाइन, पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला योजना, प्रदेश में स्थापित महिला शरणालय, शक्ति सदन व सखी निवास योजनाओं के बारे में बताया गया।

साथ ही महिलाओं व बालिकाओं को संरक्षण प्रदान करने वाले प्रमुख कानूनों यथा घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष), अधिनियम, 2013, दहेज निषेध अधिनियम, 1961 (संशांधित 1986) तथा गर्भधारण पूर्व और प्रसवपूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम, 1994 के प्रमुख प्रावधानों के बारे में आमजन को जागरूक किया गया।

इन अभियानों के माध्यम से महिला एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। द्वितीय चरण के दौरान साइबर सुरक्षा जागरूकता पर भी विशेष बल दिया जाएगा। महिलाओं व बालिकाओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित प्रयोग, ऑनलाइन फ्रॉड व साइबर अपराध से बचाव के संबंध में प्रशिक्षित किया जाएगा।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर द्वारा पुलिस लाइन मिर्जापुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया तत्पश्चात सभागार कक्ष में अपराध समीक्षा बैठक कर सम्बन्धित को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश —