वाराणसी
चौबेपुर थाना क्षेत्र के बनकट गांव में 6 वर्षीय बच्चे के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता इम्तियाज पुत्र सिराज अहमद ने आरोपी आफताब पुत्र स्व. इकबाल अहमद के खिलाफ चौबेपुर थाने में तहरीर दी है।
तहरीर के अनुसार, आफताब ने इम्तियाज के बेटे को लात-घूंसों से इतना पीटा कि बच्चा डर के मारे मल-मूत्र त्याग कर दिया। जब पिता इम्तियाज ने आफताब से मारपीट का कारण पूछा तो उसने धमकी देते हुए कहा, “अगर ज्यादा बोले तो घर में घुसकर मारूंगा।”
ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी आफताब दबंग किस्म का व्यक्ति है और आए दिन लोगों से दबंगई करता है। पीड़ित परिवार ने चौबेपुर थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और न्याय की गुहार लगाई है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।











Users Today : 74
Users This Year : 23865
Total Users : 36458
Views Today : 199
Total views : 71696