वाराणसी सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए *एडीसीपी वरुणा जोन, लिपि नागयाच के कुशल निर्देशन में ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अपनी सख्त कार्यशैली और ‘दबंग’ छवि के लिए जानी जाने वाली लेडी ऑफिसर लिपि नागयाच के नेतृत्व में पुलिस ने अपराधियों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसा।
चोलापुर थाना प्रभारी निरीक्षक सधुवन राम गौतम ने भारी पुलिस बल के साथ गोसाईं पुर मोहाँव और धरसौना बाजार में फुट पेट्रोलिंग कर जनता में सुरक्षा का अहसास कराया। वहीं, दानगंज चौकी क्षेत्र में सेकेंड प्रभारी महेश जायसवाल और दीवान अशोक कुमार ने फोर्स के साथ चप्पे-चप्पे की निगरानी की।
बनियापुर रिंग रोड: चंदापुर चौकी प्रभारी अवनीश कुमार मिश्र ने रिंग रोड पर सघन चेकिंग चलाई।
सख्त कार्यवाही टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर गाड़ियों के कागजातों की जांच की गई और नियम तोड़ने वालों का चालान काटा गया।
उद्देश्य अपराधियों में खौफ पैदा करना और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना।
एडीसीपी दबंग लेडी लिपि नागयाच की इस सक्रियता ने साफ कर दिया है कि वरुणा जोन में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों की अब खैर नहीं है।











Users Today : 74
Users This Year : 23865
Total Users : 36458
Views Today : 199
Total views : 71696