पश्चिम बंगाल में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है भाजपा: नितिन नवीन

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर

भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को सुबह 8:30 बजे माँ विंध्यवासिनी धाम विंध्याचल पहुंचे। तीर्थ पुरोहित आचार्य अगस्त्य कुमार द्विवेदी ने विधि-विधान से उन्हे दर्शन-पूजन कराया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनकी पहली तीर्थ यात्रा थी। उन्होंने माँ के चरणों में राष्ट्र की सुख-समृद्धि, शांति, विकास, सनातन धर्म की रक्षा और भाजपा संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

मीडिया से बातचीत में बीजेपी सुप्रीमो ने कहा कि- “माँ के दर्शन से ऊर्जा मिलती है। पश्चिम बंगाल में आज दूसरे चरण का मतदान है। जनता से अपील है, लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। दावा किया कि भाजपा बंगाल में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।

” नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने होटल रत्नाकर में माँ की चुनरी व रक्षा सूत्र भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान मझवां विधायक सुचिश्मिता मौर्य, मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल, जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट भोलेनाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल ने राजपत्रित अधिकारियों की गोष्ठी कर समयबद्ध विवेचना, अपराध नियंत्रण, सक्रिय पुलिसिंग एवं आगामी आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।