लोहता:
लोहता पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी 4 घंटे में सुलझा ली। मृतका नर्गिस परवीन की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके पति सोहैल को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वजह घरेलू कलह बताई जा रही है।
लोहता थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय ने बताया कि आरोपी सोहैल ने पुलिस को गुमराह करने के लिए पहले भेलूपुर थाने में खुद की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जब पत्नी नर्गिस उसे खोजने घर जाती तो वह नहीं मिलता था।
पुलिस जांच में सामने आया कि कल सोहैल ने साजिश के तहत नर्गिस को घर बुलाया। दिनभर उसे घुमाने-फिराने के बाद देर रात वह उसे हरपालपुर गांव स्थित वैष्णो पुरम कॉलोनी ले गया।
वहां ईंट से सिर कूचकर उसकी हत्या कर दी और शव फेंककर फरार हो गया। आधारकार्ड से मृतका की पहचान होने के बाद एसीपी रोहनिया संजीव कुमार शर्मा के निर्देशन में लोहता पुलिस व क्राइम टीम ने कड़ियां जोड़ीं।
सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर आरोपी पति को दबोच लिया गया। पूछताछ में सोहैल ने घरेलू कलह में हत्या की बात कबूल कर ली है।
लोहता पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई और ब्लाइंड मर्डर के खुलासे की क्षेत्र में सराहना हो रही है। आरोपी के खिलाफ मृतका के पिता गुलाम ने पति समेत सास, ससुर, के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।











Users Today : 128
Users This Year : 23919
Total Users : 36512
Views Today : 283
Total views : 71780