वाराणसी भरथरा निवासी मनीष सिंह की हत्या के विरोध में ‘राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना’ ने मोर्चा खोल दिया है। जिला अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार, डीसीपी क्राइम और डीसीपी गोमती जोन लेडी सिंघम नीतू काद्दयान से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार की मांगों को रखते हुए प्रशासन से अपील की है
कि दोषियों पर NSA (रासुका) के तहत सख्त कार्रवाई की जाए। प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह रघुवंशी के निर्देशानुसार, संगठन जल्द ही प्रशासन को एक औपचारिक पत्रक सौंपेगा। राष्ट्रीय और प्रदेश इकाई के पदाधिकारी लगातार पुलिस के संपर्क में हैं। करणी सेना का स्पष्ट कहना है कि यदि अपराधियों पर कठोरतम धाराओं में कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा।











Users Today : 29
Users This Year : 17470
Total Users : 30063
Views Today : 122
Total views : 59640