संतकबीरनगर।
आंधी-तूफान के कारण मार्ग पर पेड़ गिर जाने से आवागमन बाधित हो गया, जिससे आमजन को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। सूचना प्राप्त होते ही महुली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बिना समय गंवाए स्वयं श्रमदान करते हुए गिरे हुए पेड़ को काटकर हटाने का कार्य प्रारंभ किया।
पुलिस कर्मियों ने विपरीत मौसम एवं कठिन परिस्थितियों के बीच पूरी मेहनत, तत्परता और समर्पण के साथ मार्ग को खाली कराया, जिससे आवागमन पुनः सुचारु हो सका।
महुली पुलिस का यह कार्य केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं, बल्कि जनसेवा, मानवीय संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण है।
पुलिस हर परिस्थिति में जनता की सुरक्षा, सुविधा और सहयोग के लिए सदैव तत्पर है।संदेश स्पष्ट है कि पुलिस केवल संकट में कानून व्यवस्था संभालने तक सीमित नहीं, बल्कि जनता की हर समस्या में साथ खड़ी रहने वाली सशक्त व्यवस्था है।











Users Today : 36
Users This Year : 13052
Total Users : 25645
Views Today : 103
Total views : 50826