बरामद रकम के बारे में युवक कोई भी वैध दस्तावेज या स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके। पुलिस की सूचना पर आयकर विभाग की टीम ने नकदी को सीज कर दिया है। पकड़े गए युवकों की पहचान फरमान पुत्र सिराजुद्दीन और शकील पुत्र मोहम्मद अलवार के रूप में हुई है। दोनों ही मोहल्ला अग्रेयान, थाना जलेसर, एटा के निवासी हैं।
इनको आयकर ने नोटिस तामील कराकर छोड़ दिया।एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक अंजीश कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे जलेसर रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने एक काले रंग की आगरा नंबर की सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल को रुकवाया। बाइक पर दो युवक सवार थे,
जिनके बीच में एक बड़ा कपड़े का थैला रखा हुआ था। जब पुलिस ने थैले की तलाशी ली, तो उसमें 500 रुपये के 7,900 नोट बरामद हुए। कुल धनराशि 39 लाख 50 हजार रुपये थी। पकड़े गए युवकों की पहचान फरमान पुत्र सिराजुद्दीन और शकील पुत्र मोहम्मद अलवार के रूप में हुई है। दोनों ही मोहल्ला अग्रेयान, थाना जलेसर, एटा के निवासी हैं। मामले की जांच जारी है
और यह पता लगाया जा रहा है कि इतनी बड़ी रकम कहां ले जाई जा रही थी।सीओ सिटी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि इतनी बड़ी मात्रा में नकदी मिलने की सूचना तत्काल आयकर विभाग को दी गई।
सूचना पर आगरा से आयकर अधिकारी संजीव कुमार अपनी टीम के साथ थाना उत्तर पहुंचे और पकड़े गए युवकों से पूछताछ की। आय के स्रोत और नकदी के परिवहन के संबंध में संतोषजनक उत्तर न मिलने पर आयकर टीम ने प्रथम दृष्टया इसे संदिग्ध मानते हुए धनराशि को सीज कर लिया है।











Users Today : 12
Users This Year : 17453
Total Users : 30046
Views Today : 38
Total views : 59556