वाराणसी।
भगवती धाम इंटर कॉलेज, खरगीपुर में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर खुशी और गर्व के माहौल से भर उठा। विद्यार्थियों की शानदार सफलता के उपलक्ष्य में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मेधावी छात्र-छात्राओं को मोमेंटो, माल्यार्पण एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापक संतोष कुमार सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की अथक परिश्रम, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता की ओर अग्रसर रहने की प्रेरणा दी।साथ ही शिक्षकों से शैक्षणिक गुणवत्ता को और सुदृढ़ करने का आह्वान किया।
इंटरमीडिएट वर्ग में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में स्मिता पटेल, शिवानी पाल, आकांक्षा यादव, मीना, रागिनी, खुशी, संध्या यादव, सिद्धार्थ, गीता पटेल एवं अंजलि यादव प्रमुख रहे। वहीं हाईस्कूल वर्ग में बॉबी देव, काजल, विशाल प्रजापति, आँचल, आंचल राय, नेहा, संगीता पटेल, शीतल राय, खुशी प्रजापति एवं रिया वर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

विद्यालय के प्रबंधक अनुज कुमार सिंह ने भी सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर प्रगति के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित छात्रों को मोमेंटो भेंट कर उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर नागेन्द्र पटेल,शैलेष पाठक, देवेन्द्र कुमार पांडेय,कैलाश नाथ यादव, अरविंद राय, अरविंद सिंह, रणजीत सिंह, जुगनू चौरसिया, रामजनम यादव, अजय यादव, पंकज सिंह, सुमन सिंह, बलवंत कुमार सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।











Users Today : 138
Users This Year : 23929
Total Users : 36522
Views Today : 301
Total views : 71798