बहराइच में प्रदर्शन के दौरान पुतला दहन करते समय भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल झुलस गईं, जिसके बाद उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार को अखिलेश यादव उनसे मिलने पहुंचे और जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
बीजेपी विधायक अनुपमा जायसवाल प्रदर्शन के दौरान घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, 25 अप्रैल को बहराइच में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला दहन कर रही थीं। इसी दौरान अचानक आग की लपटें तेज हो गईं और वह उसकी चपेट में आ गईं।
इस हादसे में अनुपमा जायसवाल के चेहरे और बाल झुलस गए। घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला और अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ मेदांता में रेफर किया गया था।
वहीं, मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मेदांता अस्पताल पहुंचे। भाजपा विधायक व पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल का हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
इसके बार X अकाउंट से लिखा- हम नहीं चाहते हैं कि समाज के बीच आग जले। हम चाहते हैं समाज में सौहार्द की फुहार हो। हमारी सकारात्मक राजनीति की स्वस्थ परंपरा ने हमें यही सिखाया है। इसीलिए हम भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल से मिलने गये और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करके आएं हैं। राजनीति अपनी जगह है और मानवीय संबंधों का महत्व अपनी जगह।











Users Today : 138
Users This Year : 23929
Total Users : 36522
Views Today : 301
Total views : 71798