मीरजापुर
विन्ध्याचल रोड स्थित सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में 25 अप्रैल को आईसीएसई के जोनल स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में कुल 12 टीमें शामिल हुईं।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या डाॅ0 शिवानी कौशिक ने फीता काटकर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं उन्हें शुभकामनाएं देकर किया।

प्रतियोगिता के पहले इनिंग में अंडर-17 वर्ग का मुकाबला सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर तथा सेंट मेरी स्कूल के बीच खेला गया। मैंच के शुरूआत में टाॅस जीतकर बजाज स्कूल ने फील्डिंग करने का निर्णय लिया। टीम के बल्लेबाजों ने इस रोमांचक मुकाबले में संयम से खेलते हुए एक सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया, हाॅलाकि बजाज स्कूल के गेंदबाजों ने अनुशासित गेंदबाजी करते हुए रन गति को नियंत्रित रखा। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए उतरी बजाज स्कूल की टीम ने भी धैर्य और रणनीति के साथ बल्लेबाजी की।
मैच का अंतिम चरण बेहद रोमांचक रहा, जहाॅ दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। अन्ततः एक अच्छी बल्लेबाजी करते हुए भी बजाज स्कूल की टीम 2 रन से मैच हार गयी। इस करीबी मुकाबले ने दर्शकों को अंत तक बाॅधें रखा और खिलाड़ियों के जज्ब़े की सराहना हर किसी ने की।

अंडर-17 वर्ग में सेंट जाँस स्कूल गाजीपुर तथा सेंट मेरी स्कूल मीरजापुर के बीच मुकाबला हुआ जिसमें सेन्ट जाँस स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया तथा बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 97 रन का लक्ष्य रखा, जिसका पीछा करते हुए सेंट मेरी स्कूल की टीम ने बेहतरीन शाट्स खेले किंतु 28 रन से हार गई। इस जीत के साथ सेंट जाँस स्कूल गाजीपुर की टीम ने अंडर-17 वर्ग में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करायी। वहीं, सेंट मेरी स्कूल की टीम के खिलाड़ियों के प्रदर्शन की भी सराहना की गई, जिन्होने अंत तक संघर्ष करते हुए खेल भावना का परिचय दिया।
विद्यालय प्रशासन ने इस सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों, और आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
अंत में विजेता टीम को बधाई दी गई तथा ट्राफी प्रदान किया गया व सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाण-पत्र भी दिए गए। यह जानकारी डाॅ0 शिवानी कौशिक प्रधानाचार्या ने दी है।
रिपोर्ट – भोलानाथ यादव










Users Today : 52
Users This Year : 12364
Total Users : 24957
Views Today : 143
Total views : 49379