मीरजापुर
मीरजापुर नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नं० 36, बुन्देलखण्डी वार्ड के सभासद के उपचुनाव मे सभासद प्रत्याशी रवि टण्डन इस बार दूसरी बार मैदान मे है। पूर्व मे सेकेंड फाइटर के करीबी रहे रवि टंडन इस बार पूरे दमखम के साथ लगे है। दैनिक भास्कर से बात करते हुए रवि टंडन ने कहाकि जिस तरीके से जन समर्थन मिल रहा है, सेवा का अवसर मिला तो जल, जंगल, जमीन, जानवर और जन सभी के हितो पर सम्यक कार्य किये जाएंगे।
शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सडक जैसी बुनियादी जरूरतो को पूरा कराते हुए वार्ड को आदर्श वार्ड बनाने का कार्य किया जाएगा। पहला सुख निरोगी काया के तहत स्वास्थ्य और शत प्रतिशत साक्षरता के लिए “पढ़ेगा वार्ड, बढ़ेगा वार्ड” पर बल दिया जाएगा और वार्ड के सभी विद्यालयो का आधुनिकीकरण कर कानवेंट स्कूलो को टक्कर देने का कार्य किया जाएगा।
वार्ड सभासद बनने के बाद अधिकार और कर्तव्य का पूरी इमानदारी से निर्वहन करूंगा।
वार्ड की समस्याएँ यथा- पानी, नाली, सड़क, स्ट्रीट लाइट, कचरा की समस्या को नगर/पालिका में रखना और उसके निदान का पूरा प्रयास करना होगा। वार्ड में सड़क-नाली बनवाना, हैंडपंप लगवाना, सफाई करवाने के साथ ही हर एक जरुरतमंद को सरकारी योजनाओं का लाभ यथा- वृद्धा, विधवा, विकलांग आदि पेंशन, आवास, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।
नगर पालिका की प्रत्येक बैठक में जाकर वार्ड की बातो को मजबूती से रखकर वार्डवासियो के हितो के लिए बजट पास कराने के लिए तटस्थ रहूंगा। पूर्व सभासद पर चर्चा करते हुए आरोप लगाया कि अपने परिसर के लिए व्यक्तिगत पौने तीन लाख की लागत से सरकारी ट्यूबवेल लगवाया और केवल व्यक्तिगत लाभ ले रहे है। कहाकि यदि सरकारी खर्च से जनप्रतिनिधि ट्यूबवेल लगवाकर और अपने ही दिवाल मे शिलापट्ट लगाएं तो इससे बडी विडंबना और क्या हो सकती है। कहाकि मेरे द्वारा ऐसा कोई कृत्य कत्तई नही होगा और एक जनप्रतिनिधि अथवा उसके परिजन को ऐसा शोभायमान भी नही होता है।
बातचीत मे टंडन ने कहाकि अपने वोट का अधिकार पालिका की बैठकों में विकास कार्यों पर वोट देना ही होगा। वार्ड के लिए नए काम का प्रस्ताव रखना। वार्ड में चल रहे कार्यो की गुणवत्ता और खर्च की जाँच भी समय समय पर किया जाएगा। प्रत्याशी रवि टंडन ने अपने वार्ड वासियो से अपील किया है कि वार्ड के नागरिक गण यदि वार्ड का समग्र सम्यक और चतुर्दीक और गुणवत्तापरक विकास का पहिया वार्ड मे दौडाना चाहते है तो जिस तरीके से सहयोग और समर्थन प्रदान कर रहे है, अंत तक बनाए रखे और विजयी बनायें।








Users Today : 90
Users This Year : 24170
Total Users : 36763
Views Today : 211
Total views : 72294