तीन वर्गों में तीरंदाजी प्रतियोगिता में वाराणसी मण्डल के खिलाड़ियों का जलवा

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

अंडर-19, 17 और 14 वर्ग में हुई प्रतिस्पर्धा, वाराणसी, मेरठ, सोनभद्र और सहारनपुर मंडल के खिलाड़ियों ने किया दमदार प्रदर्शन

सैयदराजा (चंदौली)    नेशनल इण्टर कालेज सैयदराजा में चल रही प्रदेश स्तरीय विद्यालयी तीरंदाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुरुवार को खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता तीन वर्गों—अंडर-19, अंडर-17 और अंडर-14 में आयोजित हुई। इसमें इंडियन राउंड के सभी वर्गों का रैंकिंग राउंड संपन्न हो गया, वहीं अंडर-14 वर्ग के रिकर्व और कंपाउंड राउंड की प्रतियोगिता भी पूरी कर ली गई। अंडर-17 रिकर्व और कंपाउंड राउंड के मुकाबले भी गुरूवार को संपन्न हुए। अंडर-17 बालक वर्ग के रिकर्व राउंड में वाराणसी मंडल के अभय कुमार चंदौली ने पहला स्थान हासिल कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। सोनभद्र मंडल के प्रियांशु कुमार और चंदन क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

बालिका वर्ग के इंडियन राउंड में सोनभद्र की हीरा ने शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान पाया। सहारनपुर की मानसी द्वितीय और मेरठ की गरिमा तृतीय स्थान पर रही।

अंडर-19 बालक वर्ग के इंडियन राउंड में मेरठ मंडल के अभिषेक ने पहला स्थान प्राप्त किया। वाराणसी मंडल के कुणाल सिंह दूसरे और मिर्जापुर मंडल के विशाल तीसरे स्थान पर रहे।

अंडर-19 बालिका वर्ग में वाराणसी मंडल की अदिति सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पहला स्थान पाया। इसके अलावा सोनभद्र की सोनम और आयुषी क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।

अंडर-14 वर्ग में सहारनपुर मंडल के आर्यन कश्यप ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। मेरठ मंडल के मयंक कुमार दूसरे और मिर्जापुर मंडल के सूर्यांश नारायण तीसरे स्थान पर रहे।प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के सचिव योगेन्द्र राणा और बलराम कृष्ण यादव मुख्य निर्णायक रहे। प्रतियोगिता निदेशक अशोक सिंह तथा निर्णायक गौतम मौर्य, कपिल वर्मा, अभिषेक कुमार, अनिल मौर्य और अनिल यादव ने पूरे दिन मैचों का संचालन किया।कार्यक्रम की व्यवस्था में विद्यालय परिवार का विशेष योगदान रहा। प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह, रजनीश राय, मार्कण्डेय पाल, भारत भूषण और पंकज सिंह ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता का तीसरा दिन समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई