कंपोजिट विद्द्यालय हृदयपुर के बच्चों को किया गया जागरूक
चहनियाँ/चंदौली गुरुवार को मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान और पुलिस विभाग के सहयोग से हृदयपुर कंपोजिट विद्यालय व मथेला पर बाल संरक्षण के मुद्दे के रिपोर्टिंग पर जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न हुआ!
जिसमें बाल कल्याण पुलिस अधिकारी राजेश सिंह और रामकेश शास्त्री जी के द्वारा हेल्पलाइन के बारे में बताया 1098 हेल्पलाइन नंबर एक महत्वपूर्ण सेवा है जो बच्चों की सुरक्षा और कल्याण के लिए समर्पित है।

यह नंबर 24×7 उपलब्ध है और निशुल्क तथा गोपनीय है l
बच्चों की सहायता 1098 हेल्पलाइन नंबर का उद्देश्य अनाथ, बेसहारा, शोषित, गुमशुदा या संकट में फंसे बच्चों की सहायता करना है और यह हेल्पलाइन बच्चों को घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़ और अन्य प्रकार के शोषण से बचाने के लिए काम करती है, यह हेल्पलाइन बच्चों को शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने में मदद करती है, और स्कूल न जाने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें स्कूलों में दाखिला दिलाने के लिए कदम उठाती है।
112 नंबर एक महत्वपूर्ण आपातकालीन सेवा है जो भारत में उपलब्ध है। यह नंबर 24×7 उपलब्ध है और निशुल्क है। इस नंबर पर कॉल करके, पुलिस,सेवाओं की मदद ले सकते हैं।
1090 एक महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर है जो महिलाओं के लिए समर्पित है। यह नंबर 24×7 उपलब्ध है और निशुल्क है , 1090 के मुख्य कार्य
का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा और सहायता प्रदान करना है l यह हेल्पलाइन महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करने और उन्हें उत्पीड़न से बचाने के लिए काम करती है।
और साथ ही साथ मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान से कृष्ण कुमार और नरायन जी ने बाल संरक्षण के रिपोर्टिंग के बारे में बताया कि ग्राम स्तर पर ग्राम बाल कल्याण एवं सुरक्षा समिति जो पंचायत के बच्चों के संरक्षण हेतु बनाई गई है जिसमें बच्चों के साथ किसी भी तरीके के शोषण होता है तो अपने ग्राम स्तर की समिति को सूचित कर सकते हैं और साथ ही साथ बताया कि संस्था के माध्यम से पम्पलेट और पोस्टर दिया जिसमें सभी बच्चे अपने समस्याओं को पहचान कर रिपोर्ट कर सके !
प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव और सहायक अध्यापक नंदकुमार शर्मा के द्वारा विद्यालय में गठित मीना मंच बाल संसद के कार्यों को उल्लेख करते हुए बच्चों गुड टच और बेड टच के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया lबाल कल्याण अधिकारी राजेश सिंह के द्वारा मीना मंच के पॉवर एंजल बालिकाओं को उनके कार्य का सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत करके प्रोत्साहित किया!
इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक और संस्था के कार्यकर्ता उपस्थित रहे!










Users Today : 81
Users This Year : 17776
Total Users : 30369
Views Today : 173
Total views : 60241