वाराणसी।
पाण्डेयपुर स्थित ए.के. ज्वेलर्स की दुकान से सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने वाली महिला को वाराणसी पुलिस आयुक्तालय के थाना कैण्ट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चोरी गए गहने भी बरामद कर लिए गए हैं।
गिरफ्तार अभियुक्ता शीला देवी (42 वर्ष), निवासी जनपद मिर्जापुर बताई गई है। 27 जनवरी को वह खरीदारी के बहाने दुकान पहुंची और मौका देखकर गहने चुरा लिए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने 19 फरवरी को उसे गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्ता के पास से सोने-चांदी के कई आभूषण बरामद हुए हैं। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।









Users Today : 8
Users This Year : 24237
Total Users : 36830
Views Today : 9
Total views : 72383