उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार शाम दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे। उनका यह दौरा आगामी 28 अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर बेहद अहम माना जा रहा है।
सीएम योगी अपने दौरे के दौरान सर्किट हाउस में जिले के अधिकारियों और भाजपा पदाधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था एवं तैयारियों की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री द्वारा लोकार्पण और उद्घाटन किए जाने वाले विकास कार्यों की जमीनी स्थिति का भी जायजा लिया जाएगा।
धार्मिक कार्यक्रम भी शामिल
बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काशी के प्रसिद्ध मंदिर काल भैरव मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे।
बरेका ग्राउंड का निरीक्षण
सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल को काशी दौरे के दौरान बरेका ग्राउंड में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर महिलाओं से संवाद कर सकते हैं। इसी को लेकर सीएम योगी कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू किया गया है, जबकि सभी विभागों को आवश्यक तैयारियां और दस्तावेज अपडेट रखने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रात्रि विश्राम के बाद बुधवार सुबह काशी से रवाना होंगे।











Users Today : 4
Users This Year : 23946
Total Users : 36539
Views Today : 4
Total views : 71820