जनपद भदोही में जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था के विरोध में अधिशासी अभियंता, विद्युत विभाग भदोही के माध्यम से राज्यपाल , उत्तर प्रदेश शासन को ज्ञापन सौंपा गया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी भदोही वसीम अंसारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम उपभोक्ताओं ने भाग लिया। ज्ञापन में प्रदेश में लागू की जा रही स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था को जनविरोधी बताते हुए इसे पूर्णतः समाप्त किए जाने की मांग की गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर प्रभारी भदोही दयाशंकर पांडेय जी उपस्थित रहें.
ज्ञापन में कहा गया कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था से आम उपभोक्ताओं को आर्थिक बोझ, अनियमित बिलिंग, तकनीकी खामियों एवं असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। सरकार द्वारा इस योजना पर अस्थायी रोक लगाना जनता के दबाव का परिणाम है, किन्तु यह स्थायी समाधान नहीं है।
मुख्य मांगें इस प्रकार हैं:
स्मार्ट प्रीपेड मीटर योजना को प्रदेशभर में पूर्णतः समाप्त किया जाए।
लगाए गए स्मार्ट मीटरों को हटाकर पारंपरिक मीटर पुनः स्थापित किए जाएं।
गठित समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए एवं उसमें जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए।
भविष्य में किसी भी नई व्यवस्था को लागू करने से पहले उपभोक्ताओं की सहमति ली जाए।
विद्युत व्यवस्था को पारदर्शी, सस्ती एवं जनहितकारी बनाया जाए।
रोस्टर के अनुसार जनपद मे विद्युत सप्लाई सुनिश्चित किया जायं। अघोषित विद्युत कटौती तत्काल रोका जायं ।
इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के कोऑर्डिनेटर दयाशंकर पांडेय एवं जिला अध्यक्ष वसीम अंसारी ने संयुक्त रूप से कहा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था पूरी तरह जनविरोधी है और इसे जनता पर जबरन थोपा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आम जनता के हितों के लिए संघर्ष करती रहेगी और यदि सरकार ने शीघ्र ठोस निर्णय नहीं लिया तो व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा।
कार्यक्रम में किसान कांग्रेस प्रदेश कोऑर्डिनेटर दिलीप मिश्रा, दीनानाथ दूबे,जिला उपाध्यक्ष मुशीर इकबाल सहित मसूद आलम, सुबुकतगीन अंसारी, सुरेश गौतम, त्रिलोकी नाथ बिंद , राजेन्द्र मौर्य, सरफराज अहमद, सुरेश चौहान, रमाशंकर बिंद, नाजिम अली, शमशीर अहमद, अनीश शेख, मनोज गौतम ,मृत्युंजय सिंह टोनी, शबाना खातून, शक्ति मिश्रा, उपेंद्र भारती, विशाल गौतम, राम सजीवन गौतम, राजनाथ यादव, बंशी धर शुक्ला, ओम प्रकाश मिश्रा , मकोई बिंद, मोनीश अंसारी, आसमा खातून, नसरुउल्लाह हाशमी, अफ़साना, रूबी, तारा, रामू गौतम , जान, अफसाना ,रूबी ,तारा ,रेहाना, नाजमा ,बेबी ,अस्मिन ,अकबरी, सना, जरीना बेगम ,अफसाना आसिया बेगम, साइना, नैना इत्यादि लोग उपस्थित रहें.
रिपोर्ट – फारुख जाफरी











Users Today : 147
Users This Year : 23938
Total Users : 36531
Views Today : 314
Total views : 71811