मीरजापुर
जवाहर नवोदय विद्यालय में नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत बैगलेस डे का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक, पर्यावरण संरक्षण एवं कौशल आधारित शिक्षा से जोड़ना था।
विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न आयामों पर पोस्टर के माध्यम से अपने विचारों को रखा। बैगलेस डे प्रभारी अनुपम सिंह ने बताया कि बच्चों ने पर्यावरण को कैसे संरक्षित करे इसको कला के अर्थात पोस्टर के माध्यम से प्रस्तुत किया तथा समूह गतिविधियों के माध्यम से सीखने का आनंद लिया।

शालिनी ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, टीमवर्क तथा पर्यावरण के माध्यम से जीवनोपयोगी कौशल का विकास करना है। इसमें कक्षा 6से 8वीं तक के सभी छात्र समिल्लित हुए।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और बिना बैग के सीखने के इस अनोखे अनुभव का आनंद उठाया। वेद प्रकाश मिश्र ने इसे नई शिक्षा नीति के सफल क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने बताया कि छात्रों का प्रकृति से जुड़ाव होगा, जिससे वे शारीरिक एवं मानसिक रूप से अपने आप को पर्यावरण के अनुकूल ढाल सकेंगे।
कार्यक्रम में ए के त्रिपाठी, राम लखन मौर्य, डॉ विपिन सिंह, वेद प्रकाश मिश्र, अनामिका भारतीय, बबीता दुबे, अरुण भट्ट, आर एम श्रीवास्तव, राजेश, राकेश, महिमा सागर, कमल नयन, एम के बरनवाल, संजय यादव, कमलेश, श्रीप्रकाश, जेएन सिंह, शिल्पा, ललिता, उमेश, नित्याशा, अनामिका सिंह, श्यामजीत, राजेश, प्रेम चंद आदि शिक्षक उपस्थित रहे।











Users Today : 4
Users This Year : 23946
Total Users : 36539
Views Today : 4
Total views : 71820