मीरजापुर
नगर के गंगेश्वर नाथ मुहल्ले मे स्थित राघव मंदिर में रविवार अक्षय तृतीया तिथि के अवसर पर ब्राह्मण शिरोमणि भगवान परशुराम की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। मंदिर के अर्चक श्रवण कुमार अवस्थी ने विधि विधान पूर्वक भगवान परशुराम की आरती पूजन कर प्रसाद वितरण किया।

पीडीएनडी इंटर मीडिएट कॉलेज के अवकाश प्राप्त प्रवक्ता अखिलेश पांडे, राघवेंद्र रामलीला कमेटी चुनार के अध्यक्ष लक्ष्मी शंकर पांडे, आदर्श ब्राह्मण मंच कोर टीम के सदस्य प्रदीप कुमार शुक्ला, मुन्ना चौबे, एडवोकेट राजेश कुमार अवस्थी ने भगवान परशुराम के जीवन पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन संचालन डॉक्टर दिनेश कुमार अवस्थी ने किया।
कार्यक्रम मे आशुतोष द्विवेदी, प्रतीक रावत वैद्य, सर्वेश अवस्थी, आशुतोष तिवारी, बलभद्र शुक्ल, शिवम शुक्ला, राजन पांडे, आशीष तिवारी, समर्थ वैद्य, विभु अवस्थी, अनिल मिश्रा आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट – भोलानाथ यादव











Users Today : 4
Users This Year : 17445
Total Users : 30038
Views Today : 4
Total views : 59522