वाराणसी:
बरसात से पहले शहर की जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के अपने प्रयासों के तहत महापौर अशोक कुमार तिवारी ने सोमवार को चितईपुर क्षेत्र में नाला सफाई कार्य का औचक निरीक्षण किया। कार्य में लापरवाही और असंतोषजनक प्रगति पाए जाने पर महापौर ने संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बरसात के दौरान किसी भी नागरिक को जल निकासी की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए नालों की सफाई समय रहते सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान महापौर के साथ अपर नगर आयुक्त सविता यादव, मुख्य अभियंता आरके सिंह सहित नगर निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।











Users Today : 4
Users This Year : 17445
Total Users : 30038
Views Today : 4
Total views : 59522