श्रीराम नगरी में गूंजा महिला शक्ति का जयघोष: माधुरी मां समिती ने किया दर्शन-पूजन, विश्व कल्याण की कामना

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

अयोध्या में स्थित राम मंदिर अयोध्या में रविवार को माधुरी मां समिती चन्दुआ छित्तुपूर की महिलाओं ने सामूहिक रूप से दर्शन-पूजन कर विश्व शांति और कल्याण की कामना की। इस धार्मिक यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी देखने को मिली।

मधुरिमा सत्संग समिती के तत्वावधान में दर्जनों महिलाओं का एक समूह अयोध्या पहुंचा, जहां उन्होंने श्री रामलला के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस धार्मिक यात्रा का नेतृत्व 70 वर्षीय समाजसेविका माधुरी तिवारी के सानिध्य में किया गया। उनकी प्रेरणा से महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

महिलाओं ने भगवान श्रीराम के चरणों में मत्था टेकते हुए देश और विश्व के सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। इसके बाद सभी श्रद्धालु भक्ति धाम भी पहुंचे, जहां उन्होंने श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना कर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया। इस अवसर पर समिति की महिलाओं ने कहा कि इस प्रकार की धार्मिक यात्राएं न केवल आस्था को मजबूत करती हैं,

बल्कि समाज में एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करती हैं। पूरे आयोजन में अनुशासन और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। दर्शनार्थी महिलाओं में मुख्य रूप से शिल्पी श्रीवास्तव, राज किरन वर्मा, पूनम ओझा, पुनिता ओझा, सुधा श्रीवास्तव ,सीमा किरन श्रीवास्तव आदि लोग सम्मिलित थी।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मोदी सरकार के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रगति पथ यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने मोतिहारी के बथना स्थित मदर डेयरी प्रोसेसिंग प्लांट का अवलोकन किया।