नृपेन्द्र, अपर पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन के निर्देशन में अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 19.04.2026 को समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों के राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग एवं अन्य प्रमुख मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान मुख्य मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटवाया गया तथा गलत लेन में संचालित भारी वाहनों (ट्रक/ट्रेलर आदि) के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।
समस्त संबंधित थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों पर गलत ढंग से खड़े अथवा संचालित वाहनों के विरुद्ध तत्काल चालान/सीज की कार्रवाई सुनिश्चित करें तथा सड़क किनारे अवैध पार्किंग को पूर्णतः प्रतिबंधित करते हुए यातायात बाधा समाप्त करें।
अभियान के दौरान कुल 252 वाहनों का चालान किया गया, जिनमें—
* 78 दोपहिया वाहन
* 30 तीनपहिया वाहन
* 69 चारपहिया वाहन
* 75 भारी वाहन (ट्रक/ट्रैक्टर/ट्रेलर) शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त 03 दो पहिया वाहनों को सीज किया गया।
निर्देशों के अनुपालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उक्त अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त
गोमती ज़ोन, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी
रिपोर्ट – विजयलक्ष्मी तिवारी










Users Today : 98
Users This Year : 23889
Total Users : 36482
Views Today : 249
Total views : 71746