दिनांक: 19 अप्रैल 2026
स्थान: वाराणसी
भारत विकास परिषद, सत्यम शाखा, वाराणसी द्वारा सेवा कार्य के अंतर्गत “कन्या सेवा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मातृ गुरुकुल कन्या, रामपुरा, वाराणसी में दोपहर 12:30 बजे संपन्न हुआ, जिसमें 15 कन्याओं को घर का बना शुद्ध एवं पौष्टिक भोजन स्नेहपूर्वक परोसा गया।
इस अवसर पर सत्यम शाखा के कुल 19 सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अमित जैन, रजनी जैन, मृतुन्जय कुमार, रानी भाभी, अतुल श्रीवास्तव, वंदना श्रीवास्तव, उपेंद्र निगम, राजेश सिंह, बल्लभ अग्रवाल, संगीता कुमारी, कीर्ति खेर, आशुतोष चौबे, स्नेहा चौबे, विजय श्रीवास्तव, नीतू देवी, शालिनी बरनवाल, मनोज त्रिपाठी, अधिवक्ता श्री शशांक शेखर त्रिपाठी एवं आसुतोष शुक्ला उपस्थित रहे।
सभी सदस्यों ने स्वयं अपने हाथों से कन्याओं को भोजन परोस कर सेवा का भाव प्रदर्शित किया। कार्यक्रम में कुछ नए सदस्य भी पहली बार शामिल हुए, जिन्होंने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने की इच्छा व्यक्त की।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर शाखा के अध्यक्ष अमित कुमार जैन, सचिव उपेंद्र निगम, कोषाध्यक्ष रानी कुमारी एवं महिला सहभागिता प्रमुख वंदना श्रीवास्तव ने सभी उपस्थित सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
भारत विकास परिषद सत्यम शाखा भविष्य में भी समाज सेवा के ऐसे कार्य निरंतर करती रहेगी।
प्रेषक: उपेंद्र निगम
सचिव ; भारत विकास परिषद, सत्यम शाखा, वाराणसी
रिपोर्ट – विजयलक्ष्मी तिवारी










Users Today : 98
Users This Year : 23889
Total Users : 36482
Views Today : 249
Total views : 71746