मीरजापुर।
जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने शनिवार, 18 अप्रैल को मझवां विकास खण्ड अन्तर्गत ग्राम बजहा के प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में पहुंचकर आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्कूल परिसर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए टीकाकरण कैम्प को भी देखा तथा टीकाकरण की जानकारी लेते हुए क्षेत्र के शत प्रतिशत बच्चों को मानक के अनुरूप टीकाकरण करने का निर्देश दिया। तत्पश्चात स्कूल परिसर में ही स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र/कक्ष में पहुंचने पर मौके पर उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्री सरोज देवी ने बताया कि इसी कक्ष में बजहा ग्राम पंचायत के 4 आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित है परन्तु जिलाधिकारी के निरीक्षण के समय चारो आंगनबाड़ी केन्द्रो को मिलाकर कुल 6 बच्चें ही उपस्थित पाए गए।
केन्द्र पर एक फ्लैक्स गिनती सिखाने हेतु लगाया गया था वह भी उखड़कर लटकता हुआ पाया गया केन्द्र पर बच्चों के द्वारा पूछे जाने पर खेलने हेतु कोई भी खिलौना व अन्य सामान नहीं पाया गया। केन्द्र पर उपस्थित बच्चों के बैग के निरीक्षण के समय मात्र दो या तीन कापियां ही पाई गई किसी भी प्रकार का पाठ्य पुस्तक नहीं रहा। मौके पर आंगनबाड़ी केन्द्र बजहा चार की सरोज देवी, सहायिका वन्दना व कमला देवी ही उपस्थित पाई गई अन्य आंगनबाड़ी केन्द्रो के बजहा केन्द्र प्रथम पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री शीला देवी केन्द्र नम्बर-2 की कार्यकत्री उर्मिला देवी एवं आंगनबाड़ी केन्द्र तीन की कार्यकत्री सुशीला देवी अनुपस्थित रही इन केन्द्रो की सहायिकाएं भी केन्द्र पर नहीं थी। आंगनबड़ी केन्द्र में बच्चों को डराने के लिए एक डंडा रखा था
जिसके बारे में जानकारी लेने पर कार्यकत्री सरोज देवी ने बताया कि बच्चो बदमाशी न करे व क्लास छोड़कर भागते रहते है, उन्हें रोकने लिए रखा गया है परन्तु डंडे का प्रयोग बच्चों को मारने में नहीं किया जाता है। जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी से फोन पर वार्ता कर बच्चों की अनुपस्थिति व केन्द्र की बदहाल स्थिति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सुधार लाने का निर्देश दिया। प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी कक्षा-5 में जाकर एक-एक बच्चों से हिन्दी, विज्ञान आदि के बारे में जानकारी ली। जहां पर जिलाधिकारी द्वारा पूछे जाने पर बच्चों द्वारा निडर होकर तत्काल उत्तर दिया गया।

जिलाधिकारी ने शिक्षा की गुंणवत्ता पर संतोष व्यक्त करते हुए अध्यापक सिद्धार्थ सिंह की प्रशंसा भी की। तत्पश्चात कक्षा-6 में अग्रेंजी विषय को पढ़ाया जा रहा था वहां पर अंग्रेजी के प्रश्नो को उनकी किताबो से ही पूछा गया तथा 09 पहाड़ा को सुना गया, बच्चों द्वारा सही उत्तर दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा कक्षा-8 के कक्ष में पहुंचे तो सामाजिक विज्ञान पढ़ाया जा रहा था वहां भी छात्र-छात्राओं से द्वीप व महाद्वीप तथा महाद्वीप में आने वाले देशो के नाम आदि के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा शिक्षा गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया गया तो वहीं विज्ञान कक्ष में पहुंचने पर लैब के सामानों का उपयोग न किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए लैब के सामानो के माध्यम से बच्चो को विज्ञान की जानकारी देने का निर्देश दिया।
माॅडल क्लास में पहुंचने पर कक्षा-7 के बच्चों को माॅडल क्लास से पढ़ाया जा रहा था जिलाधिकारी द्वारा बच्चों से स्मार्ट क्लास व उसके महत्व के बारे में जानकारी ली। छात्र-छात्राओं की उपस्थित के समय कक्षा-1, 2, 3, 4 व 5 में कुल नामाकित 188 छात्रो के सापेक्ष 96 उपस्थित एवं कक्षा-6, 7 व 8 में नामांकित कुल 166 बच्चों में से 74 बच्चों की उपस्थिति पर भी जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रधानाध्यापक व अन्य अध्यापको को छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल वर्मा उपस्थित रहें।
इनसेट मे विकास खण्ड सीखड़ का निरीक्षण, शत प्रतिशत किसानो का बनाए फार्मर रजिस्ट्री तत्पश्चात जिलाधिकारी ने विकास खण्ड सीखड़ में पहुंचकर कार्यालयों एवं अलमारियो में रखे अभिलेखो/पत्रावलियो को देखा जहां पर लेखाकार कक्ष की अलमारी में पुरानी पत्रावलियो का निरीक्षण किया गया जिसमें किस वर्ष की पत्रावलियां लिखा नही गया था जिलाधिकारी ने अन्य पत्रावलियो के निरीक्षण के पश्चात निर्देशित किया कि पत्रावलियो को वर्षवार/मदवार बनाकर रखा जाए ताकि किसी भी समय किसी भी वर्ष की पत्रावली निकालने में आसानी हो सके।
तत्पश्चात खण्ड विकास अधिकारी के कक्ष खण्ड विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत/ग्राम विकास अधिकारियो के साथ बैठक की गई जिसमें ए0डी0ओ0 कृषि से फार्मर रजिस्ट्री के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि कोई भी किसान का फार्मर रजिस्ट्री बनवाने से वंचित न रहे शत प्रतिशत का फार्मर रजिस्ट्री बनाया जाए ताकि वह केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं, खाद व बीज आदि का लाभ उठा सकें।
उन्होंने गेंहू क्रय केन्द्र व खरीद के बारे में जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि किसी भी दशा में गेंहू खरीद में बिचैलियों न आने दिया जाए शत प्रतिशत पात्र कृषको से ही खरीद की जाए। उन्होंने ए0डी0ओ0 सहकारिता को निर्देशित किया कि गांव में भ्रमण कर किसानो से सम्पर्क करे तथा उन्हें नजदीकी केन्द्र पर ही गेंहू बेचने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख सीखड़ , खण्ड विकास अधिकारी राम मिश्रा के अलावा अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।










Users Today : 12
Users This Year : 11926
Total Users : 24519
Views Today : 35
Total views : 48256