चन्दौली।
जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग व पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल की अध्यक्षता में चकिया तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस पर आये हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों को समय से निस्तारण करने के निर्देश दिया कहा निस्तारण के समय गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाय।
साथ ही निर्विवाद वरासत सहित अन्य मामले कोे तत्काल सुलझाने के निर्देश दिये। इस दौरान फरियादीयो द्वारा प्राप्त जमीन से जुड़ी छोटी छोटी शिकायतों पर नाराजगी व्यक्त करते हुवे उन्होंने सख्त निर्देश देते हुवे कहा कि इतने छोटे छोटे मामले मेरे पास आते है इसका मतलब आप लोग समय से काम नहीं करते उन्होंने पुलिस व राजस्व की गठित टीम को निर्देशित करते हुवे कहा कि भूमि संबंधित विवादों के मामलों में आपसी सामंजस स्थापित करते हुवे स्थलीय निरीक्षण कर बिना किसी भेदभाव या किसी के दबाव के निष्पक्ष रिपोर्ट तैयार करें।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 112,शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 06 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया 02 शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण हेतु राजस्व व पुलिस की टीम भेजी गई तथा शेष को संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु भेजा गया।इस दौरान अधिवक्ताओं द्वारा धीमे नेटवर्क की बात बताई गई। अधिवक्ताओं ने बताया कि नेटवर्क धीमा होने के कारण कोई भी काम ऑन लाइन करने बहुत समय लगता जिससे कार्य बाधित हो रहा लोग परेशान हो रहे है।जिसपर जिलाधिकारी ने आश्वासन देते हुवे कहा कि नियमानुसार कार्यवाही कर इसको जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा।
इस अवसर मुख्य चिकित्साधिकारी, पीडी डीआरडीए, उप जिलाधिकारी चकिया, पुलिस क्षेत्राधिकारी,तहसीलदार, अधिशासी अभियंता विद्युत, एआर कॉपरेटिव, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी गण उपस्थित रहे।










Users Today : 48
Users This Year : 23839
Total Users : 36432
Views Today : 117
Total views : 71614