चहनियां/चंदौली
चहनिया स्थित मां खंडवारी महिला महाविद्यालय में शनिवार को सेवड़ी ग्राम सभा की पूर्व प्रधान और मां खण्डवारी महिला महाविद्यालय की प्रबन्धक स्व.भगवंती देवी की पांचवी पुण्डय तिथि समारोह पूर्वक मनायी गयी। मुख्य अतिथि विधायक सुशील सिंह,पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह,आकाश सिंह सहित अन्य अतिथियों ने महाविद्यालय परिसर में स्थापित मूर्ति पर माल्यार्पण किया । सभी अतिथियों के हांथो से सैकड़ो महिलाओ को साड़ी का वितरण हुआ । विद्यालय के संस्थापक प्रबन्धक डॉ.राजेन्द्र प्रताप सिंह और प्रबन्ध निदेशक डॉ.आशुतोष कुमार सिंह ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्रम और माल्यार्पण करके स्वागत किया ।
इस अवसर पर विधायक सुशील सिंह ने कहा कि मां की प्रेरणा से ही हर इंसान आगे बढ़ता है । एक घर की साधारण महिला स्व.भगवंती देवी की सोच ने बच्चियों के शिक्षा के लिए महिला महाविद्यालय का स्थापना करवा कर महिलाओं को शिक्षित कर आगे बढ़ाने का कार्य किया। उनकी सोच ,दिखाये गये रास्ते और संस्कारों को हमेशा साथ लेकर चल रहे है ।

पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह ने कहा कि प्रथम शिक्षक और गुरु मां होती है । उनसे हमे बहुत कुछ सिखने का प्रेरणा मिली है । बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिया। आज़ हमारी बेटीयां देश विदेश में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया रही है। ये उनकी सोच थी । एमएलसी बिनीत सिंह के पुत्र आकाश सिंह सन्नी ने कहा कि गरीब कन्यायो को फीस माफ करने की सोच रखने वाली स्व.भगवन्ती देवी ने एक मिसाल कायम किया है ।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष काशी नाथ सिंह,धनंजय सिंह,उदय प्रताप सिंह,प्रभु नारायण सिंह,अम्बरीष सिंह भोला,दीपक सिंह गुड्डू,लल्लन सिंह,डॉ. अखिलेश अग्रहरी,प्रधान आशुतोष सिंह,नागेश्वर सिंह,मनोज सिंह,राजेन्द्र पाण्डेय,डॉ. अजय सिंह,सुजीत सिंह,आदित्य सिंह राजा आदि लोग उपस्थित रहे । संचालन अवधेश मिश्रा ने किया ।










Users Today : 48
Users This Year : 23839
Total Users : 36432
Views Today : 117
Total views : 71614