शहाबगंज (चंदौली)।
महिलाओं की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ शहाबगंज पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए एक मनचले को धर दबोचा है। सड़कों पर महिलाओं और बालिकाओं को देखकर अश्लील गाने गाना और फब्तियां कसना अब भारी पड़ गया।
‘मिशन शक्ति फेज-5’ के तहत सक्रिय पुलिस टीम ने शुक्रवार को करनौल तिराहा से अजय सिंह (40 वर्ष), निवासी हरीपुर, को गिरफ्तार किया। आरोपी की हरकतों से इलाके में नाराजगी और असुरक्षा का माहौल था, जिसे पुलिस ने तुरंत खत्म करते हुए सख्त कार्रवाई की।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने किया, जिनके साथ उपनिरीक्षक कमलाकांत और हेड कांस्टेबल गुलाब यादव की टीम पूरी मुस्तैदी से लगी रही।
इससे साफ संदेश है कि अब सड़क पर छेड़छाड़ या अश्लीलता करने वालों की खैर नहीं—शहाबगंज पुलिस हर मोर्चे पर सतर्क और तैयार है।










Users Today : 48
Users This Year : 23839
Total Users : 36432
Views Today : 117
Total views : 71614