चहनियाँ/चंदौली
कंपोजिट विद्यालय हृदयपुर के शिक्षक नंद कुमार शर्मा तथा राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में सफल हुए छात्रों को पढ़ाने वाले शिक्षक 19 अप्रैल को लखनऊ में सम्मानित किये जायेंगे ।राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि कॉलेज ऑफ़ टीचर एजुकेशन प्रयागराज के प्राचार्य द्वारा निर्गत पत्र दिनांक 13 अप्रैल 2026 में सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित कर इस सम्मान समारोह में उन शिक्षकों को सम्मानित करने हेतु रानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल स्कूल सेक्टर – 14, इंदिरा नगर ,लखनऊ में दिनांक 19 अप्रैल बुलाया गया है ।
प्रत्येक वर्ष जिन विद्यालयों में पांच से अधिक छात्र इस परीक्षा को उत्तीर्ण करते हैं उनको तैयारी कराने वाले शिक्षकों को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सम्मानित किया जाता है । जिससे बच्चों के प्रति उनका मनोबल बढ़ा रहे और आगे भी वह बच्चों को इसी तरह से तैयारी कराकर उन्हें शिक्षा के साथ आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने का प्रयास करते रहे । जिससे आगामी उच्चतर कक्षाओं में उन्हें आर्थिक अभाव का सामना न करना पड़े ।

विद्यालय के शिक्षक नंद कुमार शर्मा कक्षा 8 में अध्यनरत बच्चों को राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा की तैयारी स्कूल समय के बाद और छुट्टियों में कराते हुए उन्हें सफलता दिलाते हैं।अभी तक लगभग 60 बच्चे राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा का लाभ प्राप्त कर रहे हैं । बच्चों को मॉडल पेपर उपलब्ध कराना, ओएमआर शीट की प्रैक्टिस कराना तथा संबंधित पुस्तकों को उपलब्ध करना शामिल है ।
इसी मेहनत और लगन को देखते हुए नंदकुमार शर्मा को उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य शिक्षक पुरस्कार से भी सम्मानित किया है । इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले बच्चों को कक्षा 9 ,10, 11 और 12 में प्रत्येक वर्ष ₹12000 और 4 वर्ष में कुल रुपया 48000 की छात्रवृत्ति मिलती है । विद्यालय में अध्ययन करने वाले बच्चों के अभिभावक में भी अपने बच्चों को इस तरह की परीक्षाओं में प्रतिभाग करने तथा सफल होने के लिए प्रेरित किया जाता है ।











Users Today : 48
Users This Year : 23839
Total Users : 36432
Views Today : 117
Total views : 71614